हिसुआ: हिसुआ-नवादा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल
Hisua, Nawada | Jul 8, 2026 हिसुआ-नवादा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला घायल हो गई। घायल की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने पति के साथ बाइक से जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को भी हल्की चोटें आईं।