मड़ियाहू: गौ माता, गंगा और सनातन रक्षा के लिए निकली संकल्प यात्रा, मड़ियाहूं के सिधवन चौराहे पर जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता, गंगा और सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा भदोही नेशनल हाईवे से होते हुए शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे रामपुर सिधवन चौराहे तक पहुंची, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया।