सांगानेर: चाकसू के तहसील चौराहे पर स्थित केबिन दुकानों में लगी भीषण आग, ई-मित्र संचालक को आगजनी में भारी नुकसान की आशंका
चाकसू कस्बे के तहसील चौराहे पर स्थित दो केबिन दुकानों में अचानक भीषण आग लगने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। आग की चपेट में एक ई-मित्र केंद्र आ गया,जहां रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, इन्वर्टर सहित अन्य जरूरी उपकरण जलकर पूरी तरह राख हो गए।