पाड़ीव कस्बे में कालद्री रोड स्थित भूराराम व हकमाराम घांची के कृषि कुएँ पर रविवार दोपहर 2 बजे अचानक उठी आग की लपटों ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। चारा ढेरों से उठता धुआँ कुछ ही क्षणों में तेज़ भभकती आग में बदल गया और देखते ही देखते पूरा चारा जलकर राख हो गया। घटना का दृश्य इतना भयावह था।