केसरिया केशरनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ सिंह ने की। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया गया। जानकारी शुक्रवार शाम करीब 05 बजे मिली।