कोडरमा: रांची आरएसएस कार्यालय पर हमले के दो आरोपी कोडरमा स्टेशन से गिरफ्तार
रांची के आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले में शामिल दो युवकों को रांची पुलिस ने कोडरमा रेलवे पुलिस के सहयोग से कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बुधवार रात कोडरमा स्टेशन से गुजर रही हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस (12817) में सवार होकर दिल्ली भागने की फिराक में थे।