मैनपुरी: भदोरिया टेंट हाउस में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
मैनपुरी शहर के करहल रोड पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते भदोरिया टेंट हाउस की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों द्वारा फायर विभाग को सूचना दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। वहीं दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख।