शुक्रवार की सुबह 9 बजे नगरा-रसड़ा मुख्य मार्ग पर रघुनाथपुर मोड़ के पास निर्माणाधीन पुलिया के समीप तेज़ रफ्तार एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। ई रिक्शा के नीचे उस पर सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायलों में दीनानाथ 71 वर्ष एवं रेखा 25 वर्ष नगर पंचायत नगरा वार्ड नं 6 निवासी शामिल है।