भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कांकेर की संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमेंद्र ठाकुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई है। हेमेंद्र ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।