राजगढ़: झींगा पालकों को मिल रहा संबल, चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के श्योपुरा में खारा पानी बना वरदान, मिला ₹16,63,344 का अनुदान
Rajgarh, Churu | Jun 16, 2026 चूरू जिले की राजगढ़ तहसील की लसेडी पंचायत के गांव श्योपुरा निवासी किसान सुमित्रा पूनिया को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत वर्ष–26 में 16 लाख 63 हजार 344 रुपये अनुदान मिलने से संबल मिला है और अब वे अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। सुमित्रा पूनिया बताती हैं कि उनके गांव में अंर्तस्थलीय भूगर्भीय खारे पानी के कारण खेती व अन्य रोजगार के कम अवसर थे।