चैनपुर: चैनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में जन समाधान दिवस का आयोजन, अंचल में 12 और प्रखंड में 5 आवेदन आए
चैनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार दोपहर 4 बजे तक प्रखंड सह अंचल स्तरीय जन समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप दास, अंचलाधिकारी सत्यम कुमार, पुलिस निरीक्षक पूनम टोप्पो, थाना प्रभारी लालजी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।