लाडपुरा: ऊर्जा मंत्री नागर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, कहा- राजस्थान में 10 करोड़ पौधे लगाने का है सरकार का संकल्प
Ladpura, Kota | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अनंतपुरा स्वागत द्वार के पास स्थित वन भूमि पर बुधवार सुबह 9 बजे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित एक विशेष संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि लगाने से पहले उनके संरक्षण और उन्हें जीवित रखने की ठोस योजना हो