एसपी चित्रकूट के निर्देश पर थाना मऊ पुलिस टीम ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता गुड़िया देवी पत्नी राजबहादुर काशी अंबेडकर नगर बस्ती को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज रविवार की शाम 6:34 बजे प्रेस नोट जारी किया है।