बख्शी का तालाब: महिंगवां में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, 5 घंटे तक सड़क रही जाम
लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कुम्हारवा रोड पर हुआ। मृतका की पहचान नोहरीपुरवा निवासी राम प्यारी (42) के रूप में हुई है। घायल पति मंशाराम का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने करीब पांच घंटे तक सड़क