बरियारपुर: अचानक आई आंधी-बारिश से कई घंटों तक बिजली गुल रही
बेमौसम अचानक से आई आंधी बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई इलाके में बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि अचानक से आई आंधी बारिश के कारण कई घंटे बिजली गुम रही लोगों को बिजली की समस्या झेलनी पड़ी। यह समस्या भले ही बारिश के वजह से हो लेकिन बिजली की इस तरह की समस्या बराबर की है। खास कर दियारा क्षेत्र में बिजली गुम रही।