ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस के तहत 16 जुलाई को निकलने वाले मुख्य जुलूस की तैयारियों के क्रम में मंगलवार की देर रात लक्ष्मण अखाड़े का दूसरा जुलूस श्रद्धा, उत्साह और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। जुलूस में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।