पीपलरावां निवासी युवक ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उस पर दबाव बनाकर पुराने मारपीट प्रकरण में जबरन समझौता कराने की कोशिश की जा रही है। समझौता न करने पर उसके और उसके परिवार को प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके विरुद्ध लगातार झूठी रिपोर्टें दर्ज करवाई जा रही हैं, साथ ही जान का खतरा भी बताया है।