छतरपुर नगर: कृषि भूमि पर कब्जे और धमकी का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुरवा ग्राम के एक परिवार ने आज 04 जून दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी पैतृक कृषि भूमि पर कब्जा करने के प्रयास, अभद्रता और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनका परिवार करीब 100 वर्षों से संबंधित कृषि भूमि पर खेती कर रहा है।