महाराजगंज: शिवगंज के पास 2 बाइकों की भिड़ंत में पति-पत्नी घायल, अस्पताल में किया गया इलाज
19 जून शुक्रवार की दोपहर 3 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।एक बाइक पर सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल बाल बच गया। घायल पति पत्नी को आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया।जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।डॉक्टर के मुताबिक हालात सामान्य बताई गई। इलाज के उपरांत घर भेज दिया।