पूरनपुर: सकरिया के पास सड़क हादसे में किशोर घायल, भाकियू कार्यकर्ताओं ने उसे अस्पताल पहुंचाया
पूरनपुर। सकरिया के पास सड़क हादसे में घायल हुए किशोर की मदद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने की, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरनपुर से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया गया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। भाकियू कार्यकर्ताओ ने घायल किशोर को जिला अस्पताल भिजवाया