बरही: करौंदी कला में बारात घर निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप,घटिया ईट कम सीमेंट का मसाला लगाकर शासन को राजस्व को लगा रहे चूना
Barhi, Katni | Jun 23, 2026 बरही तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौंदी कला में 18 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ओधसंरचना के तहत बारात घर का निर्माण का काम चल रहा है जिसमें घटिया ईट कम सीमेंट का मसाला लगाकर शासन को राजस्व को चूना लगाया जा रहा है,ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।