सहजनवा: गीडा थाना क्षेत्र में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की गाड़ी काटने वाले गिरोह के 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सहजनवा की गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, गीडा पुलिस ने चोरी की गाड़ी काटने के गिरोह का खुलासा करते हुए, छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की माने तो चार पहिया वाहन चुराकर एक गेराज में यह बेचते थे, जहां गाड़ी आने की कुछ ही घंटे में उसे काट कर उसके सारे पार्ट्स अलग कर दिए जाते थे, फिलहाल पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को जेल भेज दिया है।