राजगढ़ में श्रीमती कृष्णा शर्मा की नौ वी पुण्यतिथि के मौके पर मंगल भवन में शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे करीब विशाल निशुल्क नेत्र शिविर एवं नेवज कृष्णा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान 350 मरीज का नेत्र परीक्षण किया गया।