टुंडी: अदरो में जंगली सियार के हमले से एक महिला घायल, इलाके में दहशत
Tundi, Dhanbad | Oct 8, 2025 टुंडी प्रखंड क्षेत्र के राजाभीठा पंचायत अंतर्गत अदरो निवासी तारिणी देवी, पति समर महतो उम्र करीब 55 वर्ष, बुधवार को जंगली सियार के हमले से बुरी तरह घायल हो गई। जिसे परिजनों ने बेहतर इलाज हेतु शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला तारिणि देवी बर्तन धोने तालाब गई थी इसी क्रम में जंगली सियार ने उक्त महिला पर हमला कर दिया....