बांधवगढ़: गंगा दशहरा पर सगरा तालाब में सांस्कृतिक संध्या, कलाकारों ने जल संरक्षण का संदेश दिया
उमरिया के सगरा तालाब में गंगा दशहरा के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कलाकारों ने भक्ति गीत, मध्यप्रदेश गान और जल गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को जल संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन गंगा आरती के साथ हुआ,