परसिया: गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु की सात वाणियों का मनन किया गया, ईएल चर्च परासिया में जुटा मसीही समुदाय
गुड फ्राईडे पर मसीह समाज ने ईएल चर्च में सलीब से कही गई प्रभु यीशु की सात वाणियों का मनन किया। शुक्रवार को बारह से तीन बजे तक चर्च में शुभ शुक्रवार की प्रार्थना सभा आयोजित की गई।इससे पहले भस्म बुधवार, खजूर रविवार, की प्रार्थना सभा चर्च में की गई थी। अब रविवार को पुनुरुत्थान दिवस ईस्टर की प्रार्थना होगी।