पुनासा: गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी हैं। दोपहर के समय महाराष्ट्र की ओर से आए मानसून का देर शाम को तेज बारिश से स्वागत हुआ।
Punasa, Khandwa | Jun 25, 2026 गुरुवार शाम 5 बजे से पानी इतनी रफ्तार से गिरा कि गर्मी छंटा दी। शहर के छोटे नाले उफान पर आ गए। महज आधे घंटे की बारिश ने खेतों को तर-बतर कर दिया। अब किसान पूरे जोर-शोर से बोवनी कर सकेंगे।