पानीपत: व्यापारी से ₹2.5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, आईपीएस हर्षित गोयल ने दी जानकारी
पानीपत के नौल्था गांव के पास देर रात सोनीपत एसटीएफ यूनिट और सीआईए-1 पानीपत पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।