हाथरस: पेंशन निकालने जा रही महिला की घर से बाहर सड़क पर निकलते ही बाइक की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मुरसान सादाबाद रोड स्थित गांव वैरीसला से पेंशन निकालने के लिए घर से बाहर सड़क पर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला रूमाली देवी पत्नी प्रेम सिंह को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग महिला को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया।