आरा: हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता को गोढना रोड में गोली मारकर किया जख्मी, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Mar 5, 2025 नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड में एक हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी कार्यकर्ता की पहचान गोंढना रोड वार्ड नंबर 44 के अभिमन्यु कुमार के रूप में की गई है। उसने बताया कि वह दोस्त के साथ बाइक से आटा लेने जा रहा था तभी अनाइठ के रहने वाले देव के द्वारा उसे गोली मार दी गई है, हालांकि जख्मी ने किसी भी विवाद से इनकार किया है।