आरा: बहिरो में संदेहास्पद स्थिति में नाबालिक को लगी गोली, थाना प्रभारी ने कहा- पिस्टल चेक करते समय गोली लगने की आशंका
Arrah, Bhojpur | Mar 5, 2025 बहिरो में एक नाबालिक लड़के को गोली लगी है। जिसको इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान राजकिशोर यादव के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में की गई है।उसको गोली उसके पैर में लगी है। मामले में थाना प्रभारी विपिन बिहारी ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिस्टल चेक करने के दौरान गोली लगने की शंका है।