कानपुर: शासन के निर्देश पर पूजा स्थल के 500 मीटर के दायरे में मीट की दुकान बंद करने का आदेश डीएम ने जारी किया
शासन के निर्देश पर अब कानपुर में भी पूजा स्थल के 500 मीटर के दायरे में मीट की दुकानें बंद कराई जाएंगी। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने निगरानी भी शुरू कर दी है। वहीं अवैध चल बूचड़खानों को भी बंद कराया जाएगा। शासन ने सोमवार 4 बजे हर जिले में डीएम को जिला स्तरीय कमेटी बनाने के आदेश जारी किए हैं।