तिर्वा: बेहरीन गांव में सड़क के गड्ढे में फंसकर ईंटों से भरा ट्रक पलटा
Tirwa, Kannauj | Jul 31, 2026 तिर्वा, संवाददाता। कन्नौज के तिर्वा रोड स्थित बेहरीन गांव के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण ईंटों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक झांसी की ओर जा रहा था। हादसे में चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया