पत्थलगांव: खरकट्टा में मवेशी से टकराकर भाई-बहन घायल, अस्पताल में भर्ती
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरकट्टा में मवेशी से टकराकर भाई बहन घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन से पत्थलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे की है जहां तमता फुलेता मुख्य मार्ग के खरकट्टा के पास बालाझर के एक भाई अपनी बहन के साथ स्कूटी पर सवार होकर काम के सिलसिले में पत्थलगांव जा रहे थे।