हरदोई: बहमनाखेड़ा के पास चलती रोडवेज का फटा फ्यूल टैंक, स्थानीय लोगों में डीजल लूटने की मची होड़, लखनऊ जाते समय हुआ हादसा
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2024 हरदोई से लखनऊ के लिए 20 से 25 सवारियां भरकर जा रही थी। रोडवेज बस रास्ते मे बम्हना खेड़ा के पास फ्यूल टैंक फटने से सारा डीजल बहने लगा जिसे ग्रामीणों ने खूब लूटा। लखनऊ जाने वाली कैसर बाग डिपो की बस के डीजल को लूटने के लिए ग्रामीण घरों से बाल्टी टब व अन्य बर्तन लेकर दौड़ पड़े। दरअसल मामला यह था कि हरदोई से लखनऊ जाने वाली कैसर बाग डिपो का फ्यूल टैंक लीक हो गया था।