हरदोई: प्रगति नगर में गेट कूद कर घर में घुसे चोर, लाखों का माल किया पार, टेंट का काम करता है पीड़ित
Hardoi, Hardoi | Mar 27, 2024 कोतवाली देहात इलाके के प्रगति नगर मोहल्ले मे अनुज कुमार गुप्ता पुत्र राम प्रकाश गुप्ता का मकान है। अनुज कुमार वैष्णो देवी गए हुए हैं। घर पर उनकी बीवी और दो बच्चे हैं। देर रात घर का गेट कूद कर चोर घर के अंदर दाखिल हुए और अलग-अलग स्थान पर रखी हजारों की नगदी और सोने के जेवरात में एक सोने की चैन मंगलसूत्र सोने का ओम सोने की दो अंगूठी पार कर ले गए।