ललितपुर: वस्तगुआं निवासी ग्रामीणों ने देशी शराब की दुकान स्थानांतरित करने की मांग को लेकर डीएम को दिया प्रार्थना पत्र
ग्राम वस्तगुआं निवासी ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह के समय जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए गांव में खुली हुई देसी शराब की दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव में खुली हुई दुकान की वजह से गांव में 24 घंटे शराब की उपलब्धता होने के कारण गांव का माहौल काफी खराब है।