सुसनेर: साल्याखेड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, मौके पर भीड़ जुटी, पुलिस जांच में जुटी
ग्राम सालिया खेड़ी बस स्टैंड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। हादसे के दौरान लोगो की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में घायल दुर्गालाल बागरी, निवासी डोंगरगांव को सोयतकला के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।