हरदोई: वरिष्ठ कवि श्रवण कुमार मिश्र राही की द्वितीय काव्य कृति 'यादों के मंजर' का सरस्वती सदन में हुआ विमोचन
Hardoi, Hardoi | Mar 10, 2024 हरदोई में वरिष्ठ कवि श्रवण कुमार मिश्र राही की द्वितीय काव्य कृति यादों के मंजर का विमोचन समारोह सरस्वती सदन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सदन अध्यक्ष अरुणेश वाजपेयी ने कहा कि राही जी जनपद के लोकप्रिय कवि और साहित्यकार हैं। उनकी रचनाएं आनंदित करने के साथ ही समाज को उचित राह दिखलाने में सहायक हैं।