ऊंचाहार: सबीसपुर के पास हुए सड़क हादसे में डेढ़ साल के मासूम आस्तीक की जिला अस्पताल में हुई मौत
रायबरेली प्रतापगढ़ जिले की सीमा पर सबीसपुर के पास सोमवार की दोपहर,हुए सड़क हादसे में आखिरकार डेढ़ साल के मासूम आस्तिक की भी सांसे जिला अस्पताल में थम गई।मूलरूप से प्रयागराज जिले के सिसवा निवासी रवि कुमार पिता हरिलाल, मां राजकेसरी, पत्नी प्रतिमा, भतीजे सक्षम व भीम तथा बेटे डेढ़ वर्ष आस्तीक को कार से लेकर लखनऊ जा रहे थे।तभी कार पुलिया से टकराकर खाई में चली गई थी।