अररिया: बैरियर चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के साइड में खड़े ट्रक में मारी टक्कर, हादसे में ट्रक चालक घायल
Araria, Araria | Jan 20, 2025 अररिया बहादुरगंज मार्ग में बैरियर चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के साइड में खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल ट्रक चालक का इलाज किया जा रहा है.