मऊरानीपुर: टोडी फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: चलती बाइक पर गिरा पेड़, महिला की मौके पर मौत, बेटा बाल-बाल बचा
झांसी के टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। ग्राम राजापुर के पास बाइक सवार महिला पर अचानक पेड़ गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में बैठा बेटा मामूली घायल हो गया। मृतका कुसुम लता मिश्रा (50) मऊरानीपुर से अपने गांव लौट रही थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।