गिरिडीह: आम उत्पादकों एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल, विशेष स्टॉल का शुभारंभ
आम उत्पादकों एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को 10 बजे समाहरणालय परिसर में आम्रपाली आम के विशेष स्टॉल का शुभारंभ किया गया। स्टॉल का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव एवं उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।