अररिया व्यवहार न्यायालय सभागार में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस विभाग के दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।