रामपुर बावली के समीप सुन्दर नगर पंचवटी धाम स्थित आरएसएस इण्टर कालेज में शनिवार दोपहर दो बजे निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में बडी संख्या में मरीजों की आंखो का चिकित्सकों ने परीक्षण किया। इनमें से सात मरीजों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में समाजसेवी बलराम शुक्ल की ओर से नेत्र रोगियो को चश्मा भी प्रदान किया गया।