बटियागढ़: गेवलारी पुलिया पर गेहूं से भरा ट्राला पलटा, चालक और परिचालक सुरक्षित; बटियागढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना
बटियागढ बकस्वाहा मार्ग पर गेवलारी पुलिया पर गेंहू से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया, घटना में ट्राला के चालक परिचालक बाल बाल बचे वही ट्रक में लोड गेंहू सड़क पर बिखर गया, घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की सूचना बटियागढ़थाना पुलिस को भी गई है।बताया जा रहा ट्राला उत्तरप्रदेश से गेंहू लेकर हैदराबाद जा रहा था तभी मोड़ ओर अचानक ब्रेक फेल होने से पलट गया,