बटियागढ़: करंट लगने से महिला की मौत, बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, फुटेरा चौकी पुलिस जांच में जुटी
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के फुटेरा चौकी अंतर्गत अगारा बहेरिया गाँव मे करंट लगने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है,बताया जा रहा मबेशियो को भूसा रखते समय पूनाबाई लोधी को करंट लग गया..परिजन बटियागढ अस्पताल लेकर पँहुचे जंहा डॉक्टरो ने म्रत घोषित कर दिया घटना की सूचना पर आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे फुटेरा चौकी पुलिस अस्पताल पँहुची,पंचनामा कार्यवाही की