विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के धुमा गांव के पास रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।