ढोलना कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वारंटी आरोपी का नाम प्रकाश पुत्र साधुराम है। आरोपी ढोलना कोतवाली क्षेत्र के घिनौना गांव का रहने वाला है। जिला न्यायालय में उपस्थित न होने के चलते आरोपी का वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।