गिरिडीह: पीरटांड़ के खुखरा इंदरपुर की रहने वाली एक महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, सदर अस्पताल में करवाया गया पोस्टमार्टम
पीरटांड़ क्षेत्र के खुखरा स्थित इंदरपुर की रहने वाली पोबिता देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को 12 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।लक्ष्मण कोल्ह की पत्नी पोबिता देवी ने घरेलू विवाद के बाद जहर खा लिया। जिससे इसकी मौत हो गई। घटना के वक्त पति घर में नहीं था। वह जब घर आया तो बच्चे लोग रो रहे थे।